6 नवंबर 2024 - 16:10
बीदर किले के 17 स्मारक वक़्फ़ बोर्ड की संपत्ति

वक्फ बोर्ड के नाम पर बहुत सी शरारतें और गलत सूचनाएं को फैलाया जा रहा है, जिससे मुस्लिम समुदाय का नाम खराब हो रहा है।

  कर्नाटक वक्फ बोर्ड ने कर्नाटक के ऐतिहासिक बीदर किले के अंदर 17 स्मारकों को अपनी संपत्ति के रूप में पहचाना है, जिला प्रशासन के सूत्रों ने कहा कि "यह संपत्तियां जिला मुख्यालय शहर बीदर में मौजूद किले के प्रमुख स्थलों में से है।

"बीदर किला परिसर में 60 संपत्तियों में से वक्फ बोर्ड ने 17 संपत्तियां को अपना बताकर उस पर दावा किया है। इनमें प्रसिद्ध 16 खंबा मस्जिद, विभिन्न बहमनी शासकों और अहमद शाह-IV, अहमद शाह की पत्नी, अलाउद्दीन, हसन खान, मोहम्मद शाह-III, निजाम, सुल्तान अहमद शाह वली और सुल्तान महमूद शाह सहित उनके परिवार के सदस्यों की 14 कब्रें शामिल हैं। 

वहीँ नाम न बताने की शर्त पर वक्फ बोर्ड के एक शीर्ष अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि "एएसआई को नोटिस नहीं दिए गए हैं। बोर्ड एएसआई को नोटिस कैसे जारी कर सकता है, जो कई दशकों से ऐतिहासिक स्मारकों का संरक्षक और रक्षक रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वक्फ बोर्ड के नाम पर बहुत सी शरारतें और गलत सूचनाएं को फैलाया जा रहा है, जिससे मुस्लिम समुदाय का नाम खराब हो रहा है।